परचून की दुकानों से हो रही अवैध शराब की बिक्री, स्थानीय पुलिस पर संरक्षण का आरोप !

Must be share

द सुपरहिट न्यूज

अमौली, फतेहपुर । चांदपुर थाना क्षेत्र के अमौली चौकी अंतर्गत केवटरा भरसा गांव में परचून की दुकानों पर अवैध शराब बिक्री का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किराना दुकानों के माध्यम से खुलेआम शराब बेची जा रही है, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है, बल्कि लंबे समय से गांवों में इस तरह का अवैध कारोबार जारी है। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद भी ठोस कार्रवाई न होने से कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं। ग्रामीणों के अनुसार, इस अवैध बिक्री का सबसे अधिक असर युवाओं पर पड़ रहा है, जो आसानी से शराब की उपलब्धता के चलते नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। वायरल वीडियो के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है और लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी विनोद पटेल ने बताया कि मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है, विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Fatehpur #viralnews #UttarPradesh #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!