अवैध खनन पर सख्ती से बढ़ा राजस्व, दो वर्षों में 4.27 करोड़ अतिरिक्त हुई वसूली

Must be share

द सुपरहिट न्यूज

फतेहपुर। जनपद में खनिज विभाग द्वारा अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे सख्त प्रवर्तन अभियान का असर अब राजस्व में साफ दिखाई दे रहा है। विभाग ने विगत दो वित्तीय वर्षों में प्रभावी कार्रवाई करते हुए ₹4,27,43,941 (48.07%) का अतिरिक्त राजस्व अर्जित किया है।


   वित्तीय वर्ष 2025-26 में खनन विभाग ने कुल 2032 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए ₹10,28,69,853 का अर्थदंड वसूल किया। इसमें अवैध खनन के 06 मामलों में ₹21,86,620, अवैध परिवहन के 2024 मामलों में ₹9,44,36,761, तथा अवैध भंडारण के 02 मामलों में ₹62,46,472 का अर्थदंड शामिल है। इसके मुकाबले 2024-25 में 1632 प्रकरणों में ₹9,35,26,465 तथा 2023-24 में 1511 प्रकरणों में ₹6,94,83,300 की वसूली की गई थी। वर्ष 2024-25 में 2023-24 की तुलना में ₹2,40,57,165 (34.63%) की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि 2025-26 में पिछले वर्ष की तुलना में ₹93,43,388 (9.99%) अधिक राजस्व वसूला गया। इस तरह लगातार दो वर्षों में प्रवर्तन कार्यवाही के चलते कुल राजस्व में 48.07% की उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।

खनिज विभाग के अनुसार, तहसील और जनपद स्तर पर गठित टास्कफोर्स नियमित रूप से खनन पट्टों की जांच के साथ-साथ अवैध खनन और परिवहन पर नजर रख रही है। विभाग का कहना है कि आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, जिससे अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाते हुए राजस्व में और वृद्धि सुनिश्चित की जा सके।

#BreakingNews #UttarPradesh #Fatehpur #viralnews #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!