6 किसानों की 14 बीघा खड़ी फसल जलकर राख

Must be share

द सुपरहिट न्यूज ( रिपोर्ट : संदीप प्रजापति )

फतेहपुर । जाफरगंज थाना क्षेत्र के अंगदपुर गांव में गुरुवार दोपहर अचानक गेहूं की खड़ी फसल में आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलती चली गई, जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।


इस भीषण अग्निकांड में लगभग 6 किसानों की करीब 14 बीघा गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। प्रभावित किसानों में संजय सिंह, अजय सिंह, राम बहादुर सिंह, जितेंद्र सिंह, पीताम्बर (सभी निवासी अंगदपुर) तथा खोटिला निवासी जगतपाल सिंह शामिल हैं। कुछ ही देर में तैयार फसल के नष्ट हो जाने से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया। सूचना पर उप निरीक्षक दिनेश सिंह व डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में सहयोग किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन कराया जा रहा है, जबकि पीड़ित किसानों ने मुआवजे की मांग की है।

#Fatehpur #viral #BreakingNews #UttarPradesh #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!