
द सुपरहिट न्यूज
जहानाबाद, फतेहपुर। बिंदकी तहसील क्षेत्र के ग्राम नोनारा में गुरुवार को बिजली लाइन में शार्ट सर्किट होने से खेतों में अचानक आग लग गई, जिससे किसानों की खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में लगभग चार बीघा क्षेत्र जलकर राख हो गया।
जानकारी के अनुसार किसान नर्वेश उत्तम की लगभग एक बीघा तथा रामप्रताप साहू की करीब ढाई बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन से अचानक चिंगारी गिरी, जिसके बाद सूखी फसल ने तुरंत आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग फैल गई। ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक किसानों को भारी नुकसान हो चुका था। किसान नर्वेश उत्तम ने बताया कि पिछले वर्ष भी उनके खेत में आग लगने से एक बीघा फसल नष्ट हुई थी, और इस बार फिर नुकसान झेलना पड़ा। जहानाबाद के जेई विनोद तोमर ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी तथा पीड़ित किसानों को नियमानुसार उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
#Fatehpur #BreakingNews #UttarPradesh #thesuperhitnews