पोल्ट्री फार्म में चोरी, सोलर पैनल समेत लाखों का सामान पार

Must be share

द सुपरहिट न्यूज ( रिपोर्ट : गुन्नू अग्रहरि )

खखरेरू, फतेहपुर । थाना क्षेत्र के पौली गांव में बीती रात चोरों ने एक पोल्ट्री फार्म को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया।
  जानकारी के अनुसार पौली गांव निवासी नफीस बेग पुत्र रमजान का पोल्ट्री फार्म गांव से करीब एक किलोमीटर दूर खेतों में स्थित है। घटना के समय वह फार्म पर मौजूद नहीं थे। इसी दौरान चोरों ने फार्म में घुसकर तोड़फोड़ की और छह बड़े सोलर पैनल, इनवर्टर बैटरी, एक एलसीडी तथा सीसीटीवी कैमरा चोरी कर ले गए। पीड़ित नफीस बेग ने थाने में दिए प्रार्थना पत्र में गांव के ही छोटी पुत्र रूवाब खान, सोनू पुत्र इश्तियाक निवासी पचीसापुर थाना खखरेरू तथा एक अज्ञात व्यक्ति पर चोरी का आरोप लगाया है। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। थाना प्रभारी विद्या प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

#Fatehpur #viralnews #UttarPradesh #BreakingNews #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!