तमंचे के बल पर दंपत्ति को बंधक बनाकर लूट, नकदी और जेवरात ले उड़े बदमाश

Must be share

– रात में दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, घटना से गांव में दहशत

द सुपरहिट न्यूज

जहानाबाद, फतेहपुर । अज्ञात बदमाशों ने तमंचे के बल पर दंपति को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश घर में रखी नकदी और जेवरात समेटकर फरार हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
    बता दें कि जहानाबाद थाना क्षेत्र के बुढ़वा गांव में बीती रात गांव निवासी रामकुमार कोरी पुत्र स्व. भिक्खू ने बताया कि वह अपनी पत्नी अवधरानी के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे। रात करीब दो बजे अज्ञात बदमाश दीवार फांदकर घर के अंदर घुस आए। बदमाशों ने तमंचा दिखाकर दोनों को डराया और बंधक बना लिया। इसके बाद घर में रखे करीब पांच हजार रुपये नगद, पांच जोड़ी बिछिया और एक जोड़ी पायल लेकर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। भुक्तभोगी ने थाने में तहरीर देकर जल्द खुलासे की मांग की है। इस संबंध में जहानाबाद के कार्यवाहक थानाध्यक्ष संजय यादव ने बताया कि अभी लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलते ही जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

#Fatehpur #UttarPradesh #viralnews #BreakingNews #trending #thesuperhitnews #viralvideo 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!