
– जैन समाज ने किया पूजन-अभिषेक
द सुपरहिट न्यूज
फतेहपुर । जहानाबाद कस्बे में जैन समाज ने सोमवार को भगवान महावीर स्वामी जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। जैन मंदिर प्रांगण से विधि-विधानपूर्वक पूजन-पाठ के बाद शोभायात्रा निकाली गई, जो पानी टंकी रोड, अमौली चौराहा होते हुए सिठर्रा रोड स्थित जैन मंदिर के प्लॉट नंबर दो तक पहुंची। शोभायात्रा में जैन धर्मावलंबी भक्ति संगीत की धुन पर शामिल हुए। प्लॉट नंबर दो पर भगवान महावीर स्वामी का अभिषेक एवं पूजन किया गया। इसके बाद शोभायात्रा पुनः उसी मार्ग से वापस जैन मंदिर पहुंची, जहां पूजा-अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन हुआ और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर विमल जैन, सर्वेश जैन, राकेश जैन, विपुल जैन, कुंभकेश जैन, पंकज जैन, अमित जैन, राजा जैन, अर्पित जैन, अनिल जैन, सुनीता जैन, अंजू जैन, सुमन जैन, निशु जैन, डॉली जैन, सोनिया जैन, प्रियांशी जैन, रिंकी जैन और राजू जैन सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग उपस्थित रहे। आयोजक सर्वेश जैन ने बताया कि गुरुजनों के आदेशानुसार शोभायात्रा निकाली गई।
#Fatehpur #BreakingNews #viralnews #UttarPradesh #thesuperhitnews