
द सुपरहिट न्यूज
फतेहपुर । जाफरगंज थाना क्षेत्र स्थित गढ़ी चौराहे पर सोमवार सुबह आवारा कुत्ते के हमले से अफरा-तफरी मच गई। सोमवार सुबह गैस एजेंसी के पास बैठे बिहार के छपरा निवासी ललन पर अचानक कुत्ते ने हमला कर दिया, जिससे वह हाथ और पैर में घायल हो गए। इसके बाद कुत्ता उग्र हो गया और वहां से गुजर रहे कई अन्य लोगों को भी काट लिया। हमले में मुकीम शाह पुत्र शुभराती (60), अजरान (11) और रोहित कुमार कुशवाहा (18) समेत आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार कुत्ते ने गढ़ी और चरई गांव के आसपास भी कई लोगों को निशाना बनाया, जिससे घायलों की संख्या करीब एक दर्जन तक पहुंच गई। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। पूर्व प्रधान गुफरान की मदद से सभी घायलों को एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। ग्रामीणों ने आवारा कुत्तों के आतंक पर प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
#Fatehpur #BreakingNews #UttarPradesh #viralnews #thesuperhitnews