खड़े ट्रक की केबिन में लगी आग, मची अफरातफरी

Must be share

– चालक व क्लीनर बाल बाल बचे

द सुपरहिट न्यूज

खागा, फतेहपुर । कोतवाली व नगर क्षेत्र  के नेशनल हाइवे स्थित पश्चिमी बाईपास में 132 केवी पावर हाउस के सामने बीती दोपहर एक खड़े ट्रक की केबिन में अचानक आग लग गई, हादसे के वक्त ड्राइवर व क्लीनर केबिन के अंदर मौजूद थे, जिन्होंने कूदकर अपनी जान बचाई। ट्रक की केबिन से उठ रही आग की लपटों को देख राहगीरों में अफरा तफरी मच गई, सूचना पर दमकल  गाड़ी व टीम के साथ पहुँची पुलिस ने लगभग आधे घण्टे के अथक प्रयास से आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन तब तक ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह जलकर राख हो गया।
बता दें कि राजस्थान प्रान्त के जयपुर शहर निवासी सन्तोष ट्रक चालक व मॉलिक है, जो कि खलासी के साथ राजस्थान प्रान्त व शहर से ट्रक में खाद्य तेल लोड कर कलकत्ता डिलीवरी के लिए जा रहा था, तभी जैसे ही बीती दोपहर वह खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे के पश्चिमी बाईपास स्थित 132 केवी पावर हाउस के पास पहुंचे, ट्रक को फुटपाथ में खड़ा कर उसकी केबिन के अंदर गैस चूल्हे में खाना पकाने लगे, तभी ट्रक के इंजन में अचानक आग लग गई, जिसने पूरी केबिन को चपेट में ले लिया, चालक/मॉलिक  ने खलासी के साथ कूदकर अपनी जान बचाई, जिससे किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई।
ट्रक से उठ रही आग की लपटों को देख राहगीरों समेत हाइवे के वाहन चालकों में अफरा तफरी मच गई, राहगीरों ने हादसे की खबर पुलिस को दिया, सूचना पर दमकल टीम की संयुक्त टीम के साथ पहुँची पुलिस ने लगभग आधे घण्टे के अथक प्रयासों के बाद आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन तब तक ट्रक का अगला हिस्सा व केबिन के अंदर रखी नगदी, कपड़े व खाद्य सामग्री पूरी तरह जलकर राख हो गई। क्षतिग्रस्त ट्रक में लोड खाद्य तेल को ट्रक चालक व मॉलिक ने दूसरा ट्रक बुलवा उसमें रखवा गंतब्य की ओर रवाना किया।
पुलिस आग लगने के कारणों की जांच पड़ताल में जुट गई है जिसने केबिन के अंदर गैस चूल्हे में खाना पकाना ही आग लगने की आशंका जाहिर किया है जिसके तुरंत बाद छतिग्रस्त ट्रक को पुलिस ने सड़क मार्ग से हटवा सुरक्षित स्थान में खड़ा कराया। मामले के बावत कोतवाली प्रभारी रमेश पटेल ने बताया कि किसी प्रकार की जनहानि नही हुई है, ट्रक को सुरक्षित स्थान में खड़ा कराया गया है।

#Fatehpur #BreakingNews #viralnews #UttarPradesh #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!