
– बच्चों के लिए सबसे आसान कार्य है पढ़ाई – जिला न्यायधीश हरदोई
द सुपरहिट न्यूज
अमौली, फतेहपुर । अमौली कस्बे में संचालित एलपीडी पब्लिक स्कूल में एनुअल फंक्शन का ज़ोरदार आगाज़ हुआ। जहां प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन 2026 के तहत बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे समाजसेवी अशोक तपस्वी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती बंदना के साथ हुई, इसके बाद कश्मीरी गीत बुंबराह बुंबराह श्याम रंग बुंबराह, नारी शक्ति,आलू कचालू बेटा कहां गये थे, घर मेरे पधारों पियों, तेरी उंगली पकड़कर चला ओ मां, राजस्थानी नृत्य, पंजाबी गीत, मैया यशोदा तेरा कन्हैया, खाइके पान बनारस वाला सहित तरह-तरह के अन्य सांस्कृतिक गीतों के साथ नन्हे मुन्ने बच्चे ने अपना-अपना करतब दिखा कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। इसके बाद मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला न्यायाधीश हरदोई महेंद्र नाथ उमराव ने अपने उद्बोधन में बताया कि विद्यालय के सभी बच्चों ने बहुत सुन्दर परफॉर्मेंस दिखाया। उन्होंने सभी बच्चों को सलाह दिया कि दुनिया का सबसे आसान काम पढ़ाई करना है। पढ़ाई के अलावा कोई भी काम करो कठिन ही होगा। कार्यक्रम का कुशल संचालन शिक्षक उमेश त्रिवेदी के द्वारा किया गया।

इस मौके पर जिला न्यायाधीश हरदोई महेंद्र नाथ उमराव, बिंदकी एसडीएम प्रियंका अग्रवाल, समाजसेवी अशोक तपस्वी, संरक्षक प्रमोद तिवारी, संरक्षिका नेमा देवी, मुकेश ओमर, राजेन्द्र तिवारी सहित बच्चे व उनके अभिभावक मौजूद रहे।