दबंगों ने खड़ी गेहूं की फसल में चला दिया रोटावेटर

Must be share

– किसान ने लगाया लाखों के नुकसान का आरोप

द सुपरहिट न्यूज

अमौली, फतेहपुर । अमौली क्षेत्र के चांदपुर थाना अंतर्गत एक किसान की खड़ी गेहूं की फसल रोटावेटर से जोतकर नष्ट किए जाने का मामला सामने आया है। किसान ज्ञान सिंह निवासी औरा निस्फी ने आरोप लगाया कि शनिवार देर रात करीब 2 से 3 बजे के बीच दबंग पक्ष ट्रैक्टर लेकर खेत पहुंचा और लगभग दो बीघा खड़ी गेहूं की फसल पर रोटावेटर चला दिया, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया। पीड़ित किसान के अनुसार गाटा संख्या 225, रकबा 3851 वर्ग मीटर भूमि का बैनामा उसके नाम है और पिछले चार वर्षों से कब्जा भी उसी का है। इसी जमीन को लेकर दूसरे पक्ष से न्यायालय में विवाद चल रहा है। किसान ने बताया कि बिन्दकी एसडीएम कार्यालय द्वारा यथास्थिति बनाए रखने के आदेश भी दिए गए थे, इसके बावजूद फसल नष्ट कर दी गई।
किसान ने साहब सिंह, पीयूष प्रताप सिंह व चांदबाबू समेत अन्य आरोपितों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी विनोद पटेल ने बताया कि दोनों पक्षों से शिकायत मिली है, राजस्व विभाग से जांच कराई जा रही है।

#Fatehpur #BreakingNews #viralnews #UttarPradesh #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!