चांदपुर क्षेत्र में खुलेआम बिक रही अवैध शराब, वीडियो वायरल

Must be share

द सुपरहिट न्यूज

फतेहपुर । चांदपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। बिजौली गांव का एक जीपीएस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें घर के भीतर चारपाई पर रखी शराब की पाउच और ओवररेट पर बिक्री की बातचीत साफ सुनाई दे रही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि थाना क्षेत्र में परचून की दुकानों और घरों से लंबे समय से खुलेआम शराब बेची जा रही है, लेकिन आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। इससे पहले भी कई वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिन्हें पुराने बताकर मामला शांत कर दिया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस समय-समय पर अभियान चलाकर शराब बरामदगी का दावा करती है, लेकिन अवैध बिक्री के असली स्रोत तक नहीं पहुंच पा रही। इसी कारण क्षेत्र में तस्करी और ओवररेट बिक्री लगातार जारी है। बिन्दकी आबकारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो संज्ञान में आया है और जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

#Fatehpur #BreakingNews #viralnews #UttarPradesh #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!