अवैध संबंध के शक में पत्नी पर बांके से किया हमला

Must be share

द सुपरहिट न्यूज

फतेहपुर । असोथर थाना क्षेत्र के सिंधुतारा गांव में अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी पर बांके से जानलेवा हमला कर दिया।  हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
   जानकारी के अनुसार दरियावपुर मजरे जरौली निवासी उर्मिला देवी पत्नी रामबाबू निषाद इन दिनों अपने मायके सिंधुतारा में रह रही थीं। रविवार को उनकी मां खेत में गेहूं काटने गई थीं, तभी रामबाबू निषाद घर पहुंचा और पत्नी पर अवैध संबंध का आरोप लगाते हुए विवाद करने लगा। बताया गया कि आरोपी शराब के नशे में था। विवाद बढ़ने पर उसने बांके से उर्मिला के सिर पर ताबड़तोड़ तीन वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल उर्मिला को भाई मिथलेश ने ई-रिक्शा से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असोथर पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल भेज दिया गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।

#Fatehpur #BreakingNews #viralnews #UttarPradesh #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!