बाइक सवार की दर्दनाक मौत, साथी गंभीर घायल

Must be share

द सुपरहिट न्यूज ( रिपोर्ट गुन्नू अग्रहरि )

खखरेरू, फतेहपुर । खखरेरू-दामपुर मार्ग पर गुरुवार रात आवारा मवेशी से टकराकर बाइक सवार युवा कारोबारी की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
  खखरेरू कस्बे के वार्ड नंबर-दो गांधीनगर निवासी 25 वर्षीय मनीष सोनी, जो शटरिंग का काम करते थे, अपने मित्र अमर सिंह निवासी चकिया के साथ घरवासीपुर गांव से बाइक द्वारा लौट रहे थे तभी अचानक सड़क पार कर रहे बेसहारा मवेशी से बाइक टकरा गई और दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर शिवपुरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी खखरेरू भेजा, जहां चिकित्सकों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया। अमर सिंह का उपचार जारी है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

#Fatehpur #BreakingNews #viralnews #UttarPradesh #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!