फतेहपुर में पेट्रोल-डीजल खत्म होने की फैली अफवाह!

Must be share

द सुपरहिट न्यूज

फतेहपुर। जिले में पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। पेट्रोल पंप पर किए गए निरीक्षण में कहीं भी लंबी कतारें नहीं मिलीं और उपभोक्ताओं को बिना किसी परेशानी के पेट्रोल-डीजल मिलता रहा। पंप पर सामान्य दिनों की तरह वाहन आते-जाते दिखे तथा बिक्री नियमित रूप से जारी रही। जिला पूर्ति अधिकारी सुनील पुष्कर ने बताया कि जिले में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा आपूर्ति व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित हो रही है। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की कमी नहीं है, इसलिए आमजन अफवाहों पर ध्यान न दें।  प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि घबराकर अतिरिक्त खरीदारी न करें, ताकि अनावश्यक भीड़ न बढ़े और व्यवस्था सामान्य बनी रहे।

#Fatehpur #BreakingNews #viralnews #UttarPradesh #petrol #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!