
द सुपरहिट न्यूज
जहानाबाद, फतेहपुर । थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला ग्राम बंथरा का है, जहां अज्ञात चोर घर में घुसकर नकदी और मोबाइल चोरी कर ले गए। चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत है।
ग्राम बंथरा निवासी भोला सैनी पुत्र प्रीतम प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार तड़के करीब दो से तीन बजे के बीच अज्ञात चोर उनके घर में घुस आए और कमरे में रखे 13 हजार रुपये नकद तथा एक मोबाइल फोन उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। पीड़ित ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और संदिग्धों की तलाश की जा रही है।
#BreakingNews #UttarPradesh #viralnews #thesuperhitnews