
द सुपरहिट न्यूज
खागा, फतेहपुर । कोतवाली क्षेत्र के सतनरैनी रेलवे स्टेशन के पास बीती दोपहर ट्रेन की चपेट में आकर एक लगभग 22 वर्षीय नवयुवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, हादसे की सूचना पाकर पहुँची पुलिस ने म्रतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के टेनी ग़ांव निवासी योगेश 22 वर्षीय पुत्र रमेश किसी काम से कहीं जा रहा था, तभी जैसे ही वह सतरैनी रेलवे स्टेशन के पास से गुजरी रेलवे लाइन पार करने लगा, तभी तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, हादसे की वीभत्सा देख लोगो के रोंगटे खड़े हो गये, हादसे की सूचना पाकर पहुँची पुलिस ने म्रतक के स्वजनों को हादसे के बावत सूचित करते हुए उसके क्षत विक्षत शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आकस्मिक घटित हादसे में हुई युवक की मौत की खबर मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया, माता पिता भाई बहन व सगे सम्बन्धी रो रोकर बेहाल रहे।
#Fatehpur #viralnews #BreakingNews #UttarPradesh #thesuperhitnews