बंथरा गांव में दलदल में तब्दील रास्ते, गंदगी का अंबार

Must be share

द सुपरहिट न्यूज ( रिपोर्ट : संदीप प्रजापति )

अमौली, फतेहपुर । अमौली विकासखंड की ग्राम सभा बंथरा में सफाई व्यवस्था ठप होने से गांव में गंदगी का अंबार लग गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब छह महीने से सफाईकर्मी गांव नहीं पहुंचा, जिससे गलियों और मुख्य मार्गों पर कीचड़ जमा है। ग्रामीण विमल कुमार ने बताया कि कई बार ग्राम प्रधान और ब्लॉक अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई। गंदगी के कारण आवागमन में परेशानी हो रही है और बदबू से लोग परेशान हैं। ग्रामीण शादाब के अनुसार मंदिर जाने वाले रास्ते पर भी कीचड़ भरा है। इसी मार्ग से श्रद्धालु परिक्रमा करते हुए मंदिर जाते हैं। नवरात्रि में महिलाएं और बच्चे पूजा के लिए इसी रास्ते से गुजरते हैं, जिससे उन्हें कठिनाई उठानी पड़ रही है। ग्रामीण जगत सिंह ने बताया कि शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। वहीं बीडीओ सुरेश शिवहरे ने कहा कि सूचना मिली है, टीम भेजकर जल्द सफाई कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!