
द सुपरहिट न्यूज
खागा, फतेहपुर । खखरेरू थाना क्षेत्र के पौली गांव में बीते दो दिन पूर्व की देर रात अज्ञात चोरों द्वारा अंजाम दी गई तिलहन चोरी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को किशोर न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस के अनुसार, बीते शनिवार को गांव निवासी नासिर हुसैन के घर से छह बोरी सरसों चोरी हो गई थी। मामले में पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान पुलिस टीम ने साक्ष्य जुटाते हुए दो संदिग्ध नाबालिगों को अमलिया अडार-खैरई मार्ग से दोपहर में पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। आरोपियों की पहचान अहमद रजा (15) पुत्र मासूक रजा और अहमद रजा उर्फ बूटी (17) पुत्र जुल्फिकार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को विधिक कार्रवाई के बाद किशोर न्यायालय में प्रस्तुत किया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य संभावित आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
#Fatehpur #viralnews #BreakingNews #UttarPradesh #thesuperhitnews