खुलेआम सज रही जुए की फड़, पुलिस पर मिलीभगत का आरोप

Must be share

– चांदपुर क्षेत्र में अपराध बेलगाम

द सुपरहिट न्यूज

फतेहपुर । चांदपुर थाना क्षेत्र के अमौली चौकी अंतर्गत केवटरा गांव में दिनदहाड़े खुलेआम जुए की फड़ सजने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। वायरल वीडियो में कई लोग खुलेआम दांव लगाते दिखाई दे रहे हैं, जिससे क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में जुआ, अवैध शराब बिक्री, गांजा तस्करी, अवैध खनन और परिवहन जैसी गतिविधियां लगातार चल रही हैं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही। ग्रामीणों का कहना है कि केवटरा गांव की कुछ परचून दुकानों में भी अवैध रूप से नशीले पदार्थों की बिक्री की जाती है। उधर थाना क्षेत्र में पूर्व की कई चोरी की घटनाओं के खुलासे न होने से भी लोगों में नाराजगी है। थाना  और चौकी के कुछ गंभीर मामलों की जांच भी लंबित है। हालांकि फतेहपुर पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

#Fatehpur #BreakingNews #viralnews #UttarPradesh #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!