संगठनात्मक मजबूती के लिए समर्पित रहें : अन्नू श्रीवास्तव

Must be share

– भाजपा नवनियुक्त जिला टीम की प्रथम बैठक सम्पन्न
– दायित्व बोध के साथ किया वृक्षारोपण

द सुपरहिट न्यूज

फतेहपुर । भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त जिला टीम की प्रथम बैठक मंगलवार को जेल रोड स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए संगठनात्मक कार्यों में समर्पण और अनुशासन के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी पार्टी विचारधारा के संवाहक हैं और संगठन के दिशा-निर्देशों को सर्वोपरि रखते हुए जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। पार्टी ने जो भरोसा सौंपा है, उसे पूरी निष्ठा और सुचिता के साथ निभाना सभी का दायित्व है।
जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि बैठक के बाद जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।
बैठक में पुष्पराज पटेल, पंकज त्रिवेदी, सुशीला मौर्या, अपर्णा सिंह गौतम, उदय लोधी, पंकज त्रिपाठी, कुलदीप भदौरिया, रेखा मिश्रा, मधुराज विश्वकर्मा, अरिमर्दन सिंह, सन्तोष गुप्ता, ओमप्रकाश पाल, रेखा पासवान, विमलेश पाण्डेय, सुधीर मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, सुनीता गुप्ता, राजबहादुर पासवान, उमेश गुप्ता, सुमित द्विवेदी, अखिलेश कुमार, ओम मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव, प्रवीण सिंह, शिवाकांत तिवारी, शरद श्रीवास्तव सहित सभी जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।

#BreakingNews #UttarPradesh #Fatehpur #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!