
द सुपरहिट न्यूज
खागा, फतेहपुर । कोतवाली व नगर क्षेत्र के नेशनल हाइवे स्थित अकोढिया ग़ांव मोड़ के पास एक बाइक में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर लगने से बाइक सवार दो सगे भाई गम्भीर रूप से घायल हो गये, पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए सरकारी एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा है, हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर समेत मौके से फरार हो गया, पुलिस फरार ट्रैक्टर व चालक की सुरागरसी व घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के चितौली ग़ांव निवासी सुनील 28 वर्ष अनिल 21 वर्ष पुत्रगण महीपत किसी काम से बाइक में सवार होकर खागा कस्बे आ रहे थे, तभी जैसे ही बाइक सवार कोतवाली व नगर क्षेत्र के नेशनल हाइवे स्थित अकोढिया ग़ांव मोड़ के पास पहुंचा, विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया, बाइक सवार बाइक समेत सड़क मार्ग पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गये, हादसे की सूचना पाकर पहुँची पुलिस ने स्वजनों को हादसे के बावत सूचित कर दोनों को सरकारी एम्बुलेंस से इलाज के लिए नजदीक के हरदो सीएचसी भेजवाया, जहां दोनों की गम्भीर हालत को देख डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जबकी ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर समेत मौके से फरार हो गया, पुलिस घटना की जांच पड़ताल व फरार ट्रैक्टर व चालक की सुरागरसी में जुट गई है। मामले के बावत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल ने बताया कि दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, फरार ट्रैक्टर व चालक की तलाश व हादसे की जांच पड़ताल की जा रही है, तहरीर मिलने पर नियमतः अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी।
#Fatehpur #BreakingNews #UttarPradesh #CrimeNews #thesuperhitnews