जिला पंचायत सदस्य समेत 5 पर मारपीट-लूट का मामला दर्ज

Must be share
Oplus_16908288

– अदालत के आदेश पर हुई कार्रवाई

द सुपरहिट न्यूज

फतेहपुर । जिला पंचायत सदस्य विक्रम सिंह समेत पांच लोगों पर रेहड़ी दुकानदार से मारपीट, जातिसूचक गालियां देने और नगदी लूटने के गंभीर आरोप में अदालत के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कल्याणपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
  बता दें कि कल्याणपुर थाना क्षेत्र के हरदौरपुर गांव निवासी रमेश सोनकर ने आरोप लगाया कि 8 नवंबर की रात चौड़गरा चौराहे पर मूंगफली की ठेली लगाए थे। इसी दौरान लग्जरी कार से पहुंचे जिला पंचायत सदस्य विक्रम सिंह, उनके भाई अचल सिंह, विवेक सिंह, विराज सिंह और आशुतोष ने मूंगफली लेने के बाद पैसे मांगने पर विवाद शुरू कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की, ठेली पलट दी और नगदी लूट ली। रमेश सोनकर का कहना है कि थाना पुलिस और उच्च अधिकारियों से शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत ने पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

#Fatehpur #BreakingNews #UttarPradesh #CrimeNews #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!