मुठभेड़ में 8 अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार, एक घायल

Must be share

– 3 कार, 10 मोबाइल व बकरियां बरामद

द सुपरहिट न्यूज

फतेहपुर । कल्याणपुर पुलिस ने गुनीर तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान मुठभेड़ में तीन लग्जरी कारों से सवार आठ अंतरजनपदीय बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया। आरोपियों के कब्जे से तीन लग्जरी कारें, 10 मोबाइल फोन, 58,100 रुपये नकद, एक देशी तमंचा, दो जिंदा कारतूस तथा आधा दर्जन बकरियां बरामद की गईं।


  बता दें कि थानाध्यक्ष सुमित देव पांडेय टीम के साथ गुनीर तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध कारों को रोकने का प्रयास किया गया तो एक कार से फायरिंग शुरू हो गई। जवाबी कार्रवाई में लवलेश पुत्र रामबाबू निवासी टीकापुर, थाना ललपुरा, जनपद हमीरपुर घायल हो गया। पकड़े गए अन्य आरोपियों में राज निषाद पुत्र अवधेश निवासी सूरजपुर थाना मूसानगर, कानपुर देहात, सूरज पुत्र धीरज निषाद निवासी टीकापुर, हमीरपुर, अरविंद निषाद पुत्र संतराम निवासी कटरी थाना रेउना, कानपुर नगर, जितेंद्र पुत्र राजू निवासी कटरी थाना रेउना, कानपुर नगर, रमन पांडेय पुत्र स्व. राजू निवासी निमधा थाना रेउना, कानपुर नगर; अमित राज निवासी रमेडी थाना कोतवाली हमीरपुर, रिंकू निषाद पुत्र रामसजीवन निवासी गोकुलडेरा थाना कुरारा, हमीरपुर तथा पंकज सोनकर पुत्र श्रीराम सोनकर निवासी मूसानगर, कानपुर देहात शामिल हैं। पुलिस के अनुसार सभी बकरी चोरी गिरोह से जुड़े हैं और कई थानों में इनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। घायल आरोपी के स्वस्थ होने के बाद सभी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।

#Fatehpur #BreakingNews #viralnews #UttarPradesh #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!