खेत में मिला युवक का शव, गले में बंधी मिली रस्सी

Must be share

द सुपरहिट न्यूज

खागा, फतेहपुर । सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अफोई रोड स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने खेत में खड़े बबूल के पेड़ के पास एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान बुद्धराम पासवान (22) पुत्र छेद्दू पासवान निवासी ग्राम ऐलई, कोतवाली खागा के रूप में हुई। युवक के गले में प्याज की बोरी वाली पतली रस्सी कसी हुई मिली, जिससे हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर चर्चा शुरू हो गई। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष तेज बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और जांच शुरू की। बाद में सीओ दुर्गेश दीप भी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा साक्ष्य संकलित किए। परिजनों के अनुसार युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ था और दो दिन पहले घर से लापता हो गया था। उसकी बहन की ससुराल सुल्तानपुर घोष क्षेत्र में है, लेकिन वहां पहुंचने की पुष्टि नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, संभव है रस्सी कमजोर होने से शव नीचे गिर गया हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। परिजनों ने फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी है।

#Fatehpur #BreakingNews #viralnews #UttarPradesh #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!