
– 51 लाख से अधिक अर्थदंड वसूला
द सुपरहिट न्यूज
फतेहपुर । जिले में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त अभियान चलाते हुए पिछले एक सप्ताह में बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह के निर्देशन में जिलास्तरीय एवं तहसील स्तरीय टास्कफोर्स ने संयुक्त जांच के दौरान बड़ी संख्या में ओवरलोड वाहन पकड़े और अर्थदंड वसूला। जिलास्तरीय टास्कफोर्स ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व डॉ. अविनाश त्रिपाठी तथा अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में 13 ओवरलोड वाहनों का चालान कर छह वाहन सीज किए। तहसील सदर में 13 वाहनों का चालान और चार वाहन सीज किए गए, जबकि बिन्दकी में चार चालान के साथ चार वाहन सीज हुए। खागा तहसील में सात वाहनों का चालान और दो वाहन सीज किए गए। खनिज विभाग ने उपखनिज लदे 81 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 38.05 लाख रुपये अर्थदंड लगाया। परिवहन विभाग ने 20 वाहनों से 11.30 लाख रुपये तथा पुलिस विभाग ने त्रुटिपूर्ण नंबर प्लेट वाले 40 वाहनों से 2.20 लाख रुपये वसूले। कुल मिलाकर 51.55 लाख रुपये राजस्व प्राप्त हुआ। प्रशासन ने वाहन स्वामियों को माइनटैग और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए हैं।
#Fatehpur #BreakingNews #viralnews #UttarPradesh #thesuperhitnews