
द सुपरहिट न्यूज
जहानाबाद, फतेहपुर । थाना क्षेत्र के रनूपुर गांव के समीप मंगलवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें दो युवक घायल हो गए। हादसे में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार संतोष निवासी तारनडेरा तथा कमल निवासी रुस्तमपुर अपनी-अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे। रनूपुर के पास दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि कमल को सिर व शरीर में चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के समय दोनों युवक हेलमेट नहीं लगाए थे, जिससे सिर, हाथ और पैरों में अधिक चोटें आईं। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमौली पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया।
#Fatehpur #BreakingNews #viralnews #UttarPradesh #thesuperhitnews