32 लाख के मोबाइल बरामद कर वास्तविक स्वामियों को सौंपे !

Must be share

द सुपरहिट न्यूज

फतेहपुर । पुलिस ने सैकड़ों लोगों के खोए मोबाइल फोन बरामद कर लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीसीटीएनएस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। अभियान के दौरान CEIR पोर्टल की मदद से ट्रैकिंग कर कुल 210 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 32 लाख रुपये बताई जा रही है। बरामद मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को विधिवत सौंप दिया गया। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए तकनीक का बेहतर उपयोग किया जा रहा है और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

#Fatehpur #BreakingNews #UttarPradesh #NewsUpdate #thesuperhitnews #reels #reel #fbreels #viralvideo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!