सरकारी अस्पताल से पैनल चोरी, सीओ ने की जांच

Must be share

द सुपरहिट न्यूज

जहानाबाद, फतेहपुर । जहानाबाद थाना क्षेत्र के लहुरी सराय गांव स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र से अज्ञात चोर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल चोरी कर ले गए। घटना 23 और 24 मार्च की मध्यरात्रि की बताई जा रही है, जिससे अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। उप स्वास्थ्य केंद्र के सीएचओ खेम सिंह के अनुसार देर रात अज्ञात चोर अस्पताल परिसर में घुसे और भवन पर लगा सोलर पैनल खोलकर ले गए। चोरों ने अस्पताल का ताला तोड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन उसमें सफल नहीं हो सके। सुबह घटना की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर बिंदकी क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा व जहानाबाद थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और काफी देर तक निरीक्षण कर घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है, जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

#BreakingNews #Fatehpur #viralnews #UttarPradesh #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!