
द सुपरहिट न्यूज
फतेहपुर । विकासखंड ऐरायाँ के प्राथमिक विद्यालय मलूकपुर में सोमवार को वार्षिकोत्सव, स्कूल चलो अभियान एवं प्रतिभा अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र संपर्क एवं विमर्श प्रमुख मनोज रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में प्रांत संपर्क प्रमुख घनश्याम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने विद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालय बच्चों को संस्कारवान बनाने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं।
समारोह में वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की छात्रा जयशिका मौर्य को “टॉपर ऑफ द स्कूल” का पुरस्कार प्रदान किया गया। 100% उपस्थिति वाले बच्चों व उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। बाल संसद के सक्रिय सदस्यों को मेडल देकर प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान नवप्रवेशी बच्चों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें वितरित कर स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की गई। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक डॉ. अम्बिका प्रसाद मिश्र ने किया तथा अंत में वंदेमातरम के साथ समापन हुआ।
#Fatehpur #viralnews #UttarPradesh #thesuperhitnews