
– वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का पार्टी पदाधिकारियों ने किया सम्मान
द सुपरहिट न्यूज
फतेहपुर । सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर अटल पथ जेल रोड स्थित जिला कार्यालय में संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में पार्टी की विचारधारा, संगठन के संघर्षपूर्ण इतिहास और विकास यात्रा पर विस्तार से चर्चा हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया तथा कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद और एकात्म मानववाद की विचारधारा पर आधारित विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन है।
जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रही है। बताया कि 6 अप्रैल 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी एवं लालकृष्ण आडवाणी के नेतृत्व में पार्टी का औपचारिक गठन हुआ था। कार्यक्रम में विधायक कृष्णा पासवान, राजेंद्र पटेल, पूर्व विधायक विक्रम सिंह, करण सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, दिनेश बाजपेई, आशीष मिश्रा, सुशीला मौर्या, पंकज त्रिपाठी, लवकुश मौर्या, पुष्पराज पटेल, पंकज त्रिवेदी, अपर्णा सिंह गौतम, कुलदीप भदौरिया, उदय लोधी, सुधीर मिश्रा, प्रवीण सिंह, अरिमर्दन सिंह, सुनीता गुप्ता, गौरव शुक्ला, शिवाकांत तिवारी, कमलेश, योगी, विजय प्रताप सिंह, अमित शिवहरे, जसवंत गिहार, नितिन सिंह, हिमांशु श्रीवास्तव, राजा सिंह कछवाह, सुमित द्विवेदी, शरद श्रीवास्तव, सिद्धार्थ दीक्षित, जितेंद्र सिंह गौतम, मनोज निषाद, शिवपूजन तिवारी, महेश कुशवाहा, छोटू महराज, अक्षय लोधी, शानू सिंह तथा योगेश पांडेय सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

– वरिष्ठजनों का किया गया सम्मान
जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव के नेतृत्व में वरिष्ठ भाजपा नेता राधेश्याम गुप्ता, महेंद्रनाथ बाजपेई, राजकुमारी लोधी, अमरनाथ चौरसिया, रमाकांत त्रिपाठी, मनोज शुक्ला, श्यामलाल निषाद, जयपाल वर्मा, सुशील नारायण शुक्ला, मताबदल लोधी, रमेश सचान, रामप्रकाश लोहिया, प्रेमा सिंह राठौर, राजेंद्र गर्ग, शिवशंकर अग्निहोत्री, जगदीश तिवारी, गिरिजा दत्त बाजपेई, गोविन्द तिवारी, राधेश्याम हयारण, सत्य भगवान, शिवप्रसाद त्रिपाठी, हरिओम रस्तोगी, रज्जनलाल त्रिवेदी, विनोद गुप्ता, डॉ. विजय सचान, देवनाथ धाकड़े, जगन्नाथ गांधी तथा रामप्रकाश गुप्ता को माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

– फूलों और रोशनी से सजा जिला कार्यालय
स्थापना दिवस पर जिला कार्यालय को फूलों की लड़ियों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। जिला पदाधिकारियों ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया तथा पार्टी महापुरुषों के विचारों वाले बैनर एवं स्टीकर लगाकर वातावरण को प्रेरणादायी बनाया।