
द सुपरहिट न्यूज
फतेहपुर । किशनपुर नगर पंचायत कार्यालय में सोमवार को मनोनीत सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अपर उपजिलाधिकारी प्रथम दुर्गेश यादव ने क्षेत्रीय विधायक कृष्णा पासवान की उपस्थिति में तीन मनोनीत सभासदो उत्तम सिंह, शिवम शुक्ला और रेनू मोदनवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शासन द्वारा हाल ही में इन तीनों को नगर पंचायत का मनोनीत सभासद नियुक्त किया गया था।

शपथ ग्रहण के दौरान विधायक कृष्णा पासवान ने कहा कि मनोनीत सभासद नगर के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें। नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर ने नवमनोनीत सभासदों को शुभकामनाएं देते हुए नगर हित में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सोनकर, ज्ञान चंद्र केसरवानी, अपर्णा सिंह गौतम, विमलेश पांडेय सहित नगर पंचायत के अधिकारी, कर्मचारी तथा भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।