विधायक राजेंद्र पटेल ने सुनीं जनता की समस्याएं

Must be share

– अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

द सुपरहिट न्यूज ( रिपोर्ट : संदीप प्रजापति )

जहानाबाद, फतेहपुर । जहानाबाद कस्बे स्थित बिहारी जी विद्या मंदिर में रविवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने आमजन की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे क्षेत्रवासियों ने सड़क, बिजली, पानी तथा अन्य स्थानीय समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक ने उपस्थित अधिकारियों से स्पष्ट कहा कि जनता से जुड़ी शिकायतों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याएं सुनना और उनका प्रभावी समाधान कराना उनकी पहली जिम्मेदारी है।


राजेंद्र सिंह पटेल ने भरोसा दिलाया कि प्रत्येक समस्या का गंभीरता से संज्ञान लेकर जल्द से जल्द निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने भी अपनी समस्याएं खुलकर रखीं, जिन पर विधायक ने तत्काल संबंधित विभागों से कार्रवाई करने को कहा। इस अवसर पर ओमप्रकाश पाल, रोहित, शिम्पू, भरत सहित क्षेत्र के अनेक लोग मौजूद रहे।

#Fatehpur #BreakingNews #UttarPradesh #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!