
द सुपरहिट न्यूज
फतेहपुर । भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत सदर विधानसभा क्षेत्र के जीटी रोड स्थित युगराज सिंह लॉ कॉलेज में दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक सदर विक्रम सिंह ने की। प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ करते हुए उन्होंने भाजपा की कार्यपद्धति, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ता आधारित संरचना पर विस्तार से विचार साझा किए। प्रशिक्षण सत्र में जिला महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय, क्षेत्रीय मंत्री कानपुर परिक्षेत्र पवन प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप उर्फ पप्पू सिंह, जिला उपाध्यक्ष उदय लोधी, पंकज त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला, बैजनाथ वर्मा, रेखा मिश्रा, सुनिधि तिवारी, कमलेश योगी, ओम मिश्रा, डॉ. शिव प्रसाद त्रिपाठी, अर्चना त्रिपाठी, डॉ. देवाशीष पटेल, राम प्रकाश गुप्ता, विजय लक्ष्मी साहू, ज्योति प्रवीण, शरद एवं सिद्धार्थ ने विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया।
प्रशिक्षण में भारत का इतिहास, वैचारिक अधिष्ठान, बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया, कार्य विस्तार तथा सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा हुई। हंसवा, भिटौरा, नगर उत्तरी और नगर दक्षिणी मंडलों से आए कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र मौर्य, सुधांशु पाण्डेय, संजय श्रीवास्तव, दिनेश प्रसाद गुप्ता, शिव पूजन तिवारी, ब्रजेश द्विवेदी, बलराम लोधी, जेपी सिंह, रितेश गुप्ता, धनन्जय द्विवेदी, सुशील तिवारी बच्चा, राधेश्याम ह्यारण, संजय गुप्ता, कमल लोधी, गिरिजादत्त बाजपेयी, गोविंद तिवारी और अभिषेक शुक्ला सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
#Fatehpur #BreakingNews #UttarPradesh #thesuperhitnews