फतेहपुर की सभी छः सीटें जीतकर सपा को देना मेरा लक्ष्य : जगनायक सिंह यादव

Must be share

–  प्रदेश सचिव बनने के बाद पहली बार पैतृक गांव पहुंचे, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

द सुपरहिट न्यूज ( रिपोर्ट : अमित चौधरी )

विजयीपुर, फतेहपुर । समाजवादी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश सचिव बनाए जाने के बाद पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगनायक सिंह यादव रविवार को पहली बार अपने पैतृक गांव जिहरवा विजयीपुर पहुंचे, जहां समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। गांव पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले अपने बड़े भाई एवं पूर्व विधायक वीर अभिमन्यु सिंह से आशीर्वाद लिया। इसके बाद विजयीपुर चौराहे पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।


  स्वागत समारोह के दौरान जगनायक सिंह यादव ने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में फतेहपुर जनपद की सभी विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित करना उनका संकल्प है। उन्होंने कहा कि इसके लिए संगठन को मजबूत किया जाएगा, पुराने साथियों और समर्पित कार्यकर्ताओं को वरीयता दी जाएगी तथा युवाओं को भी आगे बढ़ने का अवसर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाते हुए जनपद और प्रदेश स्तर पर सक्रियता बढ़ाई जाएगी। इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी रामतीर्थ परमहंस, सत्य प्रकाश यादव, सुरेश शुक्ला, चंद्र भूषण दीक्षित, डॉ. आशीष यादव, मंजुल यादव, विजय सिंह, अवधेश बाबा, भानचंद्र तथा शुभम अवधेश सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

#Fatehpur #BreakingNews #UttarPradesh #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!