बीडीओ में चयनित हुए वरदान के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

Must be share

– अमौली में निकला रोड शो

द सुपरहिट न्यूज ( रिपोर्ट : संदीप प्रजापति )

अमौली, फतेहपुर । अमौली कस्बा निवासी गोविंद गुप्ता एवं रेखा गुप्ता के सुपुत्र वरदान गुप्ता के लोक सेवा आयोग परीक्षा उत्तीर्ण कर खंड विकास अधिकारी पद पर चयनित होने के बाद प्रथम नगर आगमन पर क्षेत्रवासियों ने भव्य स्वागत किया। जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल के नेतृत्व में बेहटा से अमौली चौराहे तक जोरदार रोड शो निकाला गया, जो सम्मान समारोह में बदल गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामश्री ने की तथा संचालन शिक्षक उमेश कुमार त्रिवेदी ने किया।

विधायक ने वरदान गुप्ता एवं उनके पिता को माल्यार्पण, अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। अमौली चौराहे पर आयोजित समारोह में सत्येंद्र गुप्ता, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, आनंद गुप्ता, विकास गुप्ता और विशाल गुप्ता के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों ने वरदान गुप्ता, उनके माता-पिता तथा विधायक का स्वागत किया। विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि वरदान गुप्ता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। वरदान ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरु, भाई और परिवार को दिया।


इस अवसर पर गोविन्द लाल गुप्ता, संतोष गुप्ता, कमल गुप्ता, बृजेन्द्र तिवारी, कौशल किशोर गुप्ता, अजय पटेल, देवेन्द्र अवस्थी, अजय ओमर, अनुज दुबे, अक्कू पाण्डेय, अनिल ओमर, काजू सेठ, रामभक्त वर्मा, थाना प्रभारी विनोद पटेल तथा चौकी इंचार्ज दिग्विजय सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

#Fatehpur #UttarPradesh #thesuperhitnews #BreakingNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!