धूमधाम से मनाई गई महर्षि कश्यप और गुह्यराज की जयंती

Must be share

– सांसद नरेश उत्तम पटेल रहे मुख्य अतिथि

द सुपरहिट न्यूज

विजयीपुर, फतेहपुर । विजयीपुर क्षेत्र के यमुना तटवर्ती गांव धाना मजरे गढ़ा में रविवार को महर्षि कश्यप ऋषि एवं निषादराज गुह्य की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं समाज के लोगों की उपस्थिति रही। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि जनपद के सांसद नरेश उत्तम पटेल ने महर्षि कश्यप ऋषि और निषादराज गुह्य की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


  कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने महर्षि कश्यप और निषादराज गुह्य के जीवन, विचारों और समाज के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने बताया कि भगवान राम और निषादराज गुह्य की मित्रता भारतीय संस्कृति में समरसता, विश्वास और सामाजिक एकता का प्रतीक मानी जाती है। साथ ही सप्तऋषियों में विख्यात महर्षि कश्यप की तपस्या, ज्ञान और आदर्श जीवनशैली को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया। इस अवसर पर पूर्व डीआईजी राम तीरथ परमहंस ने भी महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में अफसर अली, नरेश कोरी, संगीता पासी, रत्नेश रत्ना, सिद्धार्थ कोरी, सत्य प्रकाश यादव, कमलेश निषाद, चंद्र मोहन निषाद, निर्मल निषाद, भूपनरायन तथा पप्पू निषाद सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

#Fatehpur #UttarPradesh #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!