आस्था की सांग लेकर भक्तों ने किया नगर भ्रमण

Must be share

– अमौली में गाजे-बाजे के साथ निकले जवारे

द सुपरहिट न्यूज ( रिपोर्ट : संदीप प्रजापति )

अमौली, फतेहपुर । अमौली कस्बे में चैत माह के अवसर पर परंपरागत श्रद्धा और उत्साह के साथ जवारे निकाले गए। गुरुवार को मां काली मंदिर परिसर से सात कन्याओं ने सिर पर कलश रखकर यात्रा की शुरुआत की, जबकि युवक-युवतियों ने मुंह में आस्था की सांग धारण कर शोभायात्रा में हिस्सा लिया।

जवारा यात्रा गाजे-बाजे और भक्ति गीतों के बीच कस्बे की विभिन्न गलियों से होकर निकली। जगह-जगह भक्तजन नृत्य करते हुए मां के जयकारे लगाते रहे। सांग धारण किए श्रद्धालुओं ने अपनी धार्मिक परंपरा निभाते हुए निर्धारित स्थानों पर सांग उतरवाई और मां काली के चरणों में माथा टेककर पूजा-अर्चना की।
पूरे आयोजन के दौरान कस्बे में भक्तिमय माहौल बना रहा और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु मौजूद रहे।

#Fatehpur #viralnews #BreakingNews #UttarPradesh #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!