बेखौफ ओवरलोड परिवहन से गांवों की टूटने लगीं सड़कें

Must be share

– दिन-रात दौड़ रहे ओवरलोड ट्रैक्टर

द सुपरहिट न्यूज

जहानाबाद, फतेहपुर । जहानाबाद थाना क्षेत्र में अवैध खनन और ओवरलोड ट्रैक्टरों का संचालन लगातार बढ़ता जा रहा है। क्षेत्र में खनन माफिया बेखौफ होकर दिन-रात मौरंग से लदे ओवरलोड ट्रैक्टर सड़कों पर दौड़ा रहे हैं, जिससे गांवों और संपर्क मार्गों की हालत तेजी से खराब हो रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार हमीरपुर की ओर से मौरंग लादकर आने वाले भारी ट्रैक्टर असधना, चिल्ली, बंथरा और लहुरी सराय चौराहे से होकर जहानाबाद व अमौली मार्ग तक लगातार गुजरते हैं। इन वाहनों की अधिक आवाजाही से सड़कें जगह-जगह उखड़ने लगी हैं और कई स्थानों पर दरारें पड़ गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ओवरलोड ट्रैक्टरों की रफ्तार और दबाव से राहगीरों के लिए भी खतरा बढ़ गया है। स्कूल जाने वाले बच्चों, बाइक सवारों और पैदल चलने वालों को रोज जोखिम उठाना पड़ रहा है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभागों की ओर से कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं दिखाई दे रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाए, ताकि सड़कों को बचाया जा सके और गांवों में बढ़ रहे इस संकट पर रोक लग सके।

#Fatehpur #thesuperhitnews #BreakingNews #viralnews #UttarPradesh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!