चोरी की वारदात का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार

Must be share

– चोरी के उपकरण बरामद

द सुपरहिट न्यूज

फतेहपुर । थरियांव थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के एकारी ग़ांव में अज्ञात चोरों द्वारा अंजाम दी गई आटा चक्की चोरी की वारदात का सनसनीखेज खुलासा किया है। जिसकी निशानदेही पर पुलिस टीम ने एक अदद अल्टीनेटर की मोटर की बॉडी भी बरामद किया है।
  बता दें कि बीती देर शाम गस्त के दौरान थरियांव थाना उपनिरीक्षक अरुण कुमार मौर्य ने अपने हमराहियों के साथ गस्ती के दौरान एक फरार वांछित व शातिर चोर दिलीप दिवाकर पुत्र प्रेम दिवाकर निवासी ग्राम एकारी थाना थरियांव को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की निशानदेही में टीम ने एक अदद अल्टीनेटर की बॉडी भी बरामद किया है।
अभियुक्त को पुलिस टीम ने  शातिर चोर व हिस्ट्रीशीटर करार देते हुए थरियांव थाने में तीन संगीन आपराधिक मुकद्दमे पूर्व से दर्ज होने के दावे किया है। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त को पुलिस ने सुसंगत धाराओं में न्यायालय पेशी के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

#Fatehpur #viralnews #UttarPradesh #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!