आवारा कुत्तों का आतंक, भैंस के बच्चे को नोचकर मार डाला

Must be share

द सुपरहिट न्यूज

अमौली, फतेहपुर । अमौली विकासखंड के ग्राम सभा गोहरारी के मजरे खदरा गांव में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को करीब 15 आवारा कुत्तों के झुंड ने घर में बंधे भैंस के एक दस माह के बच्चे पर हमला कर उसे नोच-नोचकर मार डाला। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग अपने मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
गांव निवासी गोरेलाल वर्मा ने बताया कि उनका भैंस का बच्चा घर के बाहर बंधा था, तभी अचानक कुत्तों का झुंड पहुंचा और हमला कर दिया। जब तक लोग बचाने पहुंचते, तब तक कुत्ते उसे गंभीर रूप से घायल कर चुके थे और उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले एक वर्ष में यही कुत्ते आधा दर्जन से अधिक भैंस और गाय के बच्चों को अपना शिकार बना चुके हैं। इतना ही नहीं, कई लोगों को काटने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने प्रशासन और ग्राम पंचायत से मांग की है कि जल्द कुत्तों को पकड़वाकर गांव को सुरक्षित कराया जाए, ताकि किसी बड़ी घटना से बचा जा सके।

Fatehpur #viralnews #UttarPradesh #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!