रहस्यमई ढंग से लॉ स्टूडेंट लापता, अनहोनी की आशंका से परिजन परेशान

Must be share

द सुपरहिट न्यूज

फतेहपुर । कचहरी परिसर से एक लॉ स्टूडेंट के रहस्यमय ढंग से लापता हो जाने से परिजनों में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार स्वाति पुत्री राजबहादुर, निवासी पलिया बुजुर्ग थाना हथगांव लॉ स्टूडेंट है, जो अपने अधिवक्ता चाचा राजदेव के साथ कचहरी आती थी, जहां वह विधि संबंधी जानकारी और न्यायालय संबंधी प्रक्रिया सीख रही थी। बताया जा रहा है कि स्वाति सुबह 11 बजे सीनियर के बस्ते जाने की बात कहकर निकली, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। शाम को जब चाचा सीनियर के बस्ते गए तो पता चला कि आज वह बस्ते पहुंची ही नहीं। काफी देर तक तलाश करने के बाद जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। अनहोनी की आशंका के बीच अधिवक्ता राजदेव ने सदर कोतवाली पहुंचकर गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। कचहरी परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। परिजन लगातार स्वाति के सुरक्षित मिलने की प्रार्थना कर रहे हैं। मामले को लेकर एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि गुमशुदगी दर्जकर छात्रा की तलाश करवाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!