सन्दिग्ध परिस्थितियों में किशोर ने की आत्महत्या

Must be share

– स्वजनों में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी

द सुपरहिट न्यूज

खागा, फतेहपुर । कोतवाली क्षेत्र के चितौली ग़ांव में बीती देर शाम एक लगभग 14 वर्षीय नाबालिग किशोर ने घर के अंदर कमरे में सन्दिग्ध परिस्थितियों में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस ने म्रतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
  बता दें कि कोतवाली क्षेत्र के चितौली ग़ांव निवासी दीपांशु 14 वर्षीय पुत्र राजेन्द्र ने सन्दिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना के वक्त उसके अन्य स्वजन घरलू कामो में ब्यस्त थे, काम निबटाकर स्वजन जब घर के अंदर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बन्द मिलने पर उन्होंने काफी आवाजे लगाई, लेकिन न तो कोई प्रतिक्रिया मिली, और ना ही दरवाजा खुला, अनहोनी की आशंका के चलते कमरे का दरवाजा तोड़ कमरे के अंदर दाखिल हुए स्वजन किशोर को फांसी के फंदे से लटका हुआ देख स्तब्ध रह गये, जिन्होंने आनन फानन उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना स्वजनों ने पुलिस को दिया, सूचना पाकर पहुँची पुलिस ने म्रतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। समाचार लिखे जाने देर शाम तक किशोर की आत्महत्या का कोई सही कारण स्पष्ट नहीं हो पाया जबकि किशोर के मोहल्लेवासियों के बीच उसका मन पढ़ाई में न लगने की बजाय सोशल मीडिया में ब्यस्त रहने व रात रात मोबाइल में ब्यस्त रहने की वजह से स्वजनों के डांटने की चर्चा भी उठती रही, जबकी स्वजनों ने ऐसी किसी बात से साफ इंकार किया है, जिन्होंने आत्म हत्या के पहले किशोर को पूरी तरह खुश रहने की बात कही है। किशोर की मौत की खबर सुनते ही स्वजनों में कोहराम मच गया, सगे सम्बन्धी व नाते रिश्तेदार रो-रोकर बेहाल रहे। मामले के बावत कोतवाली प्रभारी रमेश पटेल ने बताया कि म्रतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज अग्रिम कार्यवाही की गई है।

#Fatehpur #BreakingNews #viralnews #UttarPradesh #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!