जमीनी विवाद में आग लगाकर जान देने का प्रयास

Must be share

द सुपरहिट न्यूज

फतेहपुर । किशनपुर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने पुलिस के सामने खुद पर डीजल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया।

जानकारी के अनुसार व्यापारी नेता अनिल शुक्ला अपनी जमीन पर निर्माण कार्य करा रहा था। उनका कहना है कि उक्त जमीन की रजिस्ट्री और दाखिल-खारिज उसके नाम हो चुकी है, फिर भी पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा दिया। इससे नाराज होकर युवक मौके पर डीजल लेकर पहुंचा और खुद पर उड़ेल लिया। इससे वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए युवक को पकड़ लिया और बड़ा हादसा होने से बचा लिया। पुलिस के अनुसार जिस भूमि पर निर्माण कराया जा रहा था, वह विवादित है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इस बाबत एसडीएम अभिनीत ने कहा कि जमीन का मामला न्यायालय में विचाराधीन है, राजस्व विभाग की टीम द्वारा पैमाइश कराई जानी है, इसलिए तब तक निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!