मरते व्यक्ति को बचाने मसीहा बनकर आई पुलिस

Must be share

– मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति कुएं में गिरा

द सुपरहिट न्यूज

फतेहपुर । धाता थाना क्षेत्र के नगरुआ गांव में शनिवार को एक मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति कुएं में गिर गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही यूपी-112 की पीआरवी 6923 और थाना धाता पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने हालात का जायजा लेने के बाद फायर ब्रिगेड टीम को बुलाया और संयुक्त प्रयास से रेस्क्यू शुरू कराया। काफी मशक्कत के बाद कुएं में गिरे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उसकी पहचान कल्लू (50) पुत्र उदयराज निवासी नगरुआ के रूप में हुई। बाहर निकालने के बाद पुलिस ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धाता भेजवाया, जहां उसका उपचार कराया गया। ग्रामीणों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि समय पर पहुंचने से एक बड़ी अनहोनी टल गई।

#BreakingNews #Fatehpur #viralnews #UttarPradesh #thesuperhitnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!