
द सुपरहिट न्यूज
फतेहपुर । शनिवार देर शाम अभिमन्यु मांगलिक ने राधानगर थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय और विभिन्न शाखाओं की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने जनसुनवाई रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस अभिलेख सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की। थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।

इसके बाद उन्होंने थाना प्रभारी, उपनिरीक्षकों को फरियादियों से शालीन व्यवहार अपनाने, महिलाओं और बुजुर्गों के मामलों में संवेदनशीलता बरतने तथा अपराधियों के प्रति सख्त रवैया रखने के निर्देश दिए। थानों में दलालों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रखने, लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने और अपराध नियंत्रण के लिए रात्रि गश्त बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने स्पष्ट कहा कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई में लापरवाही मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीओ वीर सिंह, थाना प्रभारी और समस्त थाना स्टाफ मौजूद रहा।
#Fatehpur #BreakingNews #viralnews #UttarPradesh #thesuperhitnews