घर में घुसकर दुष्कर्म का आरोप, FIR दर्ज

Must be share

द सुपरहिट न्यूज

खागा, फतेहपुर । कोतवाली क्षेत्र के महिचा चौकी अंतर्गत महिचा गोसाई गांव में एक महिला ने पड़ोसी युवक पर घर में घुसकर जबरन दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गई लिखित तहरीर में बताया गया कि पति व परिजनों की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर गांव निवासी आरोपी सुनील उसके घर में घुस आया और जबरन छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने शिकायत करने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी सुनील निवासी महिचा गोसाई के विरुद्ध संबंधित धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। कोतवाली प्रभारी रमेश पटेल ने बताया कि महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा मामले की जांच के साथ आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

Fatehpur BreakingNews #viralnews #UttarPradesh #thesuperhitnews #CrimeNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!