शादी का झांसा देकर गर्भपात के आरोपी गिरफ्तार

Must be share

द सुपरहिट न्यूज

फतेहपुर । बीती देर शाम गाजीपुर थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने अपने हमराहियों के साथ गस्त के दौरान मुख़बिर की दी गई सटीक सूचना पर एक फरार वांछित अभियुक्त सुनील कुमार यादव पुत्र छत्रपाल यादव निवासी ग्राम पैगम्बरपुर बखरी थाना गाजीपुर को गिरफ्तार किया है, अभियुक्त स्थानीय थाने से एक युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा शादी का झांसा देकर उससे लगातार कई माह तक दुष्कर्म करने व गर्भ ठहरने पर जबरन गर्भपात करवा शादी से इंकार कर जान माल की धमकी देने के गम्भीर आरोप में दर्ज मुकद्दमे में वांछित था। गिरफ्तार किये गये अभियुक्त को पुलिस ने सुसंगत धाराओं में न्यायालय पेशी के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!