खागा, फतेहपुर । कोतवाली पुलिस ने एक नाबालिग लगभग 16 वर्षीय अपहता किशोरी को गैर प्रांतीय शहर के एक सन्दिग्ध ठिकाने से बरामद करने के साथ आरोपी कथित प्रेमी को भी गिरफ्तार किया है।
विगत कुछ दिनों पूर्व कोतवाली व मंझिलगांव चौकी क्षेत्र की एक नाबालिग लगभग 16 वर्षीय किशोरी घर से रहस्यमयी ढंग से लापता हो गई थी, जिसकी स्वजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा, स्वजनों ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर किशोरी की शकुशल बरामदगी की गुहार लगाई थी, जिन्होंने एक आरोपी युवक व किशोरी के कथित प्रेमी सन्दीप कुमार पुत्र सन्तोष उर्फ मिश्री लाल निवासी अकिलपुर ऐराना के ऊपर किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की आशंका जाहिर किया था। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी थी, जिसने लापता किशोरी की बरामदगी के लिए सर्विलांस का सहारा लिया, किशोरी के घर का मोबाइल नम्बर ट्रेस करने पर पुलिस को आरोपी से कई कई घण्टो लगातार बात करने के साक्ष्य के साथ आरोपी कथित प्रेमी सन्दीप की लोकेशन सूरत प्रान्त के एक शहर में मिली, जिस पर विवेचक उपनिरीक्षक दिनेश सिंह चौकी इंचार्ज मंझिलगांव अपने हमराहियों के साथ सूरत शहर के लिए रवाना हो गये, जहां एक किराए के मकान से लापता किशोरी को बरामद कर उसके कथित प्रेमी आरोपी सन्दीप को भी गिरफ्तार कर लिया।
बरामद किशोरी को स्वजनों ने स्वजनों को सुपुर्द कर दिया, जबकी उसके कथित प्रेमी आरोपी सन्दीप पुत्र सन्तोष के खिलाफ पुलिस ने सुसंगत धाराओं में नामजद अभियोग दर्ज कर न्यायालय पेशी के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।