द सुपरहिट न्यूज
फतेहपुर । राधानगर थाना क्षेत्र के बक्सपुर गांव के समीप रेलवे लाइन पार करते समय तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार बक्सपुर गांव निवासी शिवनारायण (60) पुत्र धर्मपाल मंगलवार देर शाम गांव के पास से गुजरी रेलवे लाइन पार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज गति से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची राधानगर थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। आकस्मिक हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
#BreakingNews #Fatehpur #UttarPradesh #CrimeNews #thesuperhitnews